खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स: छठे दिन हॉकी-फुटबॉल में रोमांच, एथलेटिक्स की भी शुरुआत

0
78

रायपुर/अंबिकापुर/जगदलपुर । छत्तीसगढ़ में आयोजित प्रथम खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स के छठे दिन विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। रायपुर में हॉकी और फुटबॉल के मुकाबले खेले गए, जबकि अंबिकापुर में कुश्ती और जगदलपुर में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई।

हॉकी में फाइनल की तस्वीर साफ

महिला हॉकी में मिजोरम और ओडिशा की टीमें फाइनल में पहुंच गई हैं। पहले सेमीफाइनल में मिजोरम ने झारखंड को 3-2 से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में ओडिशा ने मध्यप्रदेश को 8-0 से करारी शिकस्त दी।

पुरुष हॉकी के पहले सेमीफाइनल में झारखंड ने मध्यप्रदेश को 8-1 से हराकर फाइनल में जगह बना ली।

एथलेटिक्स में महाराष्ट्र और अरुणाचल का दबदबा

जगदलपुर में शुरू हुई एथलेटिक्स स्पर्धाओं में पुरुष वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में महाराष्ट्र के गोविंद प्रकाश पाडेकर ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं महिला वर्ग में अरुणाचल प्रदेश की नेदी नगी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

फुटबॉल में एकतरफा मुकाबले

फुटबॉल के पुरुष वर्ग में ग्रुप-ए के मुकाबले में पश्चिम बंगाल ने तमिलनाडु को 9-0 से हराया। वहीं ग्रुप-बी में गोवा ने मिजोरम को 4-1 से पराजित किया।

खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स में देशभर के जनजातीय खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे प्रतियोगिता में उत्साह और प्रतिस्पर्धा दोनों चरम पर हैं।

फ्री लैपटॉप और इलेक्ट्रिक स्कूटी का दावा फर्जी, PIB फैक्ट चेक ने बताया झूठा

साइबर ठगों का नया जाल: शिक्षिका से 4.5 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर बनाया शिकार

Cyber crime news: साइबर ठगी का भंडाफोड़: म्यूल अकाउंट के जरिए चल रहा था खेल, दो आरोपी गिरफ्तार

 जिंदल पैंथर ने जीती नॉर्दर्न इंडिया पोलो चैंपियनशिप की ट्रॉफी

MI vs KKR Highlights: मुंबई इंडियंस ने तोड़ा 13 साल का सिलसिला, 221 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here