डिब्रूगढ़ । पूर्वोत्तर राज्य असम देश के उन राज्यों में शामिल हो गया है। जिनके पास मुश्किल हालात में वायुसेना के बड़े विमानों को इमरजेंसी लैंडिंग सुविधा देने की व्यवस्था है। शनिवार को पीएम मोदी खुद डिब्रूगढ़ में मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी पर उतरे। इसके बाद उनकी मौजूदगी में वायुसेना के राफेल समेत तमाम विमान इस फैसिलिटी पर उतरे। वायुसेना के विमान जय हो कि संगीत के बीच हाईवे पर लैंड हुए। पीएम मोदी इस मौके पर आसमान को निहारते रहे। असम के हाईवे पर बड़े विमानों के उतरने के नजारे ने लोगों को कौतूहल से भर दिया। असम में शुरू हुई इस सेवा से काफी लाभ मिलेगा। इमरजेंसी में इस सुविधा का उपयोग किया जा सकेगा।
























