मेघालय की अवैध कोयला खदान में विस्फोट, 16 मजदूरों की मौत

0
138

मेघालय । पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को एक संदिग्ध अवैध कोयला खदान में हुए विस्फोट में 16 मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक सभी असम के रहने वाले थे। हादसा थांगस्कू इलाके में हुआ, जहां अवैध रूप से खनन गतिविधियां चलने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि खदान से अब तक 16 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि कई मजदूर घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है और गंभीर रूप से घायल लोगों को आगे के इलाज के लिए शिलांग रेफर किया जा रहा है। बचाव अभियान के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की मदद ली गई है और राहत कार्य जारी है।

प्रारंभिक जांच में यह घटना अवैध रूप से चल रहे कोयला खनन के दौरान हुए विस्फोट से जुड़ी बताई जा रही है। हालांकि, विस्फोट के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण ने 2014 में पर्यावरणीय नुकसान और सुरक्षा खतरों को देखते हुए मेघालय में रैट-होल कोयला खनन पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस पद्धति में बेहद संकरी सुरंगों के जरिए कोयला निकाला जाता है, जो मजदूरों के लिए बेहद खतरनाक होती है। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी इस प्रतिबंध को बरकरार रखते हुए केवल वैज्ञानिक और नियंत्रित खनन की अनुमति दी थी।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here