छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, दिन का तापमान बढ़ा

0
194

 छत्तीसगढ़ के मौसम में इन दिनों लगातार बदलाव देखा जा रहा है। नमीयुक्त हवाओं का प्रभाव बढ़ने से दिन का तापमान तेजी से बढ़ा है और यह रात के तापमान से लगभग दोगुना दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। अंबिकापुर, जहां तापमान चार डिग्री तक नीचे दर्ज हो रहा था, वहां भी अब धीरे-धीरे वृद्धि होने के संकेत हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक राज्य में प्रवेश करने वाली हवाएं बार-बार दिशा बदल रही हैं। इसी कारण कभी तापमान में कमी तो कभी अचानक बढ़ोतरी महसूस हो रही है। आने वाले दिनों में हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से रात का तापमान भी बढ़ सकता है। अब दिन के समय ठंड पूरी तरह खत्म हो चुकी है और रात का मौसम भी सामान्य होने लगा है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इस अवधि में कहीं भी बारिश या तेज हवाओं की गतिविधि दर्ज नहीं की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here