उत्कल जागरण फाउंडेशन ने अभिषेक टंडन को बनाया दुर्ग जिलाध्यक्ष

0
121

दुर्ग । उत्कल समाज में संगठनात्मक मजबूती और सदस्यता अभियान को गति देने के उद्देश्य से उत्कल जागरण फाउंडेशन द्वारा दुर्ग जिले में नई नियुक्ति की गई है। फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री विशाल मोहंती ने दुर्ग जिलाध्यक्ष पद के लिए अभिषेक टंडन की नियुक्ति की है।

यह नियुक्ति समाज के सभी वर्गों को संगठित कर एक मंच पर लाने तथा समाज उत्थान के कार्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है। संगठन को विश्वास है कि टंडन अपने दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करते हुए सदस्यता अभियान को विस्तार देंगे और समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उत्कल जागरण फाउंडेशन के पदाधिकारियों और समाजजनों ने अभिषेक टंडन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here