वेलेंटाइन डे पर कार के अंदर मिले युवक-युवती के शव

0
180

हत्या और आत्महत्या की आशंका


नोएडा । नोएडा के सेक्टर 107 में वैलेंटाइन डे के दिन एक सनसनीखेज घटना सामने आई। शनिवार दोपहर एक कार के भीतर युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग के बाद हत्या और आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

सेक्टर 107 क्षेत्र में शनिवार दोपहर राहगीरों ने सड़क किनारे खड़ी एक कार में दो लोगों को बेसुध हालत में देखा। करीब जाकर देखने पर कार के अंदर खून से लथपथ दो शव पड़े मिले। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को घेरकर जांच शुरू की और दोनों शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान सुमित, निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली, और रेखा के रूप में हुई है। कार से एक पिस्तौल भी बरामद की गई है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि प्रेम संबंध में किसी विवाद के बाद युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली। हालांकि पुलिस का कहना है कि अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही सामने आएगा।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

वैलेंटाइन डे के दिन हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे की असली वजह स्पष्ट हो सके।

Hamsafar Cab Services
24×7 CAB SERVICE

Hamsafar Cab Services

Airport Pickup • Railway Station Drop • Local & Outstation Trips

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📱 Book Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here