गोलबाजार से चोरी हुई एक्टिवा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

0
24

रायपुर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा गोलबाजार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक्टिवा वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दोपहिया वाहन भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी विकास कुमार टांडिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 12 जून 2026 को उन्होंने अपनी एक्टिवा (सीजी 24 डब्ल्यू 1269) को मल्टीलेवल पार्किंग के पीछे स्थित शराब दुकान के पास खड़ा किया था। कुछ समय बाद लौटने पर वाहन वहां से गायब मिला। शिकायत के आधार पर गोलबाजार थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तथा मुखबिरों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस को वाहन चोरी और आरोपी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

सूचना के आधार पर पुलिस ने शिवराज यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी हुई एक्टिवा वाहन, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये है, बरामद कर ली।

गिरफ्तार आरोपी शिवराज यादव (33 वर्ष) मूल रूप से कबीरधाम जिले का निवासी है। पुलिस के अनुसार, वह पहले भी चोरी, आबकारी एक्ट और अन्य मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here