कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के खाते में 12 पदक, ऑस्ट्रेलिया 34 गोल्ड के साथ शीर्ष पर

0
13
Nby

हरजिंदर कौर और गुलवीर सिंह ने दिलाए सिल्वर, तीन भारतीय मुक्केबाजों ने भी पदक किए पक्के


नई दिल्लीकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रतियोगिता के छठे दिन भारत ने दो और रजत पदक अपने नाम किए, जबकि तीन मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में पहुंचकर कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित कर लिया है। इसके साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

मेडल तालिका में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा कायम

मेडल तालिका में ऑस्ट्रेलिया अब भी शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 34 स्वर्ण, 17 रजत और 27 कांस्य सहित कुल 78 पदक जीते हैं। वहीं कनाडा 35 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जिसके खाते में 13 स्वर्ण, 10 रजत और 12 कांस्य पदक हैं।

तीसरे स्थान पर इंग्लैंड है, जिसने अब तक 43 पदक जीते हैं। इनमें 10 स्वर्ण, 18 रजत और 15 कांस्य पदक शामिल हैं। मेजबान स्कॉटलैंड 7 स्वर्ण सहित 15 पदकों के साथ चौथे और नाइजीरिया 6 स्वर्ण व कुल 11 पदकों के साथ पांचवें स्थान पर है। भारत फिलहाल 2 स्वर्ण, 7 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 12 पदकों के साथ नौवें स्थान पर बना हुआ है।

हरजिंदर कौर और गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

महिला वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 227 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक जीता। उन्होंने स्नैच में 101 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 126 किलोग्राम भार उठाया।

वहीं, गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ 27 मिनट 49.78 सेकंड में पूरी कर रजत पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

तीन मुक्केबाजों ने पदक किए सुनिश्चित

भारतीय मुक्केबाजी दल के लिए भी दिन शानदार रहा। प्रीति, प्रिया और जादुमणि सिंह ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इसके साथ ही तीनों ने भारत के लिए कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है, जिससे आने वाले दिनों में भारत के पदकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here