
रायपुर अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन, रायपुर द्वारा विभिन्न अस्पतालों और क्लीनिकों में कार्यरत 11 नर्सों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नर्सों को उनके संबंधित अस्पतालों और क्लीनिकों के वरिष्ठ चिकित्सकों की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र और कॉफी मग भेंट कर सम्मानित किया गया।
चिकित्सकों ने की पहल की सराहना
इस अवसर पर शुभ हॉस्पिटल के डॉ. विवेक गोयल, मेट क्लिनिक के डॉ. विवेक लाठ एवं अमरीश चौधरी तथा भीमसेरिया हॉस्पिटल की डॉ. स्वाति कोशले ने नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देने के लिए फाउंडेशन की पहल की सराहना की।
“नर्सिंग स्टाफ स्वास्थ्य सेवा की रीढ़”
सुधा सोसाइटी फाउंडेशन के चेयरमैन जी. के. भटनागर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण और अपरिहार्य है।
उन्होंने कहा कि नर्सों की करुणा, समर्पण और चौबीसों घंटे की सेवा रोगी देखभाल की मजबूत आधारशिला है।


















