
ऑनलाइन परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मिलेगा प्रशिक्षण का अवसर
कोरबा छत्तीसगढ़ के युवाओं को अग्निवीर थल सेना भर्ती की शारीरिक परीक्षा की तैयारी में मदद देने के लिए जिला रोजगार कार्यालय की ओर से निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों का पंजीयन प्रारंभ हो गया है।
वर्ष 2026-27 की अग्निवीर थल सेना भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी इस प्रशिक्षण का लाभ ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
ई-रोजगार पोर्टल पर करें आवेदन
अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल पर जाकर ‘अग्निवीर भर्ती 2026-27 शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण (निःशुल्क)’ विकल्प के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।
जो अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने में सक्षम नहीं हैं या उन्हें किसी तरह की जानकारी चाहिए, वे जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
जिला रोजगार कार्यालय ने पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने और भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा की बेहतर तैयारी करने की अपील की है।
















