
महासमुंद छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एलपीजी गैस के गबन और आपराधिक षड्यंत्र के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला खाद्य अधिकारी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
डेढ़ करोड़ रुपये के गबन का आरोप
जिले के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने पत्रकारवार्ता में बताया कि जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ मिलकर जब्त किए गए छह एलपीजी कैप्सूलों से करीब 92 मीट्रिक टन गैस का गबन किया।
पुलिस के अनुसार गबन की गई गैस की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई है।
तीन आरोपी गिरफ्तार
मामले में गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:
- अजय यादव — जिला खाद्य अधिकारी
- पंकज चंद्राकर — गैस एजेंसी संचालक, महासमुंद
- मनोज चौधरी — निवासी रायपुर
नगदी और अन्य सामग्री जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास से नगदी, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजी सामग्री भी जब्त की है। मामले में आगे की जांच जारी है।
पुलिस कर रही विस्तृत जांच
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे गबन में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा गैस की हेराफेरी किस स्तर तक की गई।



















