
रायपुर कोलकाता में आयोजित ऑल इंडिया ओपन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 से अधिक पदक अपने नाम किए हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से प्रदेश में खुशी का माहौल है।
प्रतियोगिता में खास तौर पर भिलाई से शामिल सभी 8 स्केटर्स ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया।
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से 400 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जहां कड़े मुकाबले के बीच छत्तीसगढ़ के स्केटर्स ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
खेल विशेषज्ञों का मानना है कि खिलाड़ियों की यह सफलता प्रदेश में स्पीड स्केटिंग के बढ़ते स्तर और बेहतर प्रशिक्षण का परिणाम है।

















