
मुंबई सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज की सुपरहिट फिल्म ‘किक’ ने रिलीज़ के 12 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर फिल्म के देवी और शायना के बीच के वे यादगार पल एक बार फिर चर्चा में हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।
फिल्म के सबसे पसंदीदा दृश्यों में ट्रेन में पहली मुलाकात, मंदिर तक बैलगाड़ी की सवारी, रीयूनियन वाला भावुक सीन, ‘हैंगओवर’ गाना और मजेदार हंसी वाला दृश्य शामिल हैं। इन पलों में सलमान और जैकलीन की रोमांटिक केमिस्ट्री, सहज अभिनय और भावनात्मक जुड़ाव ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया।
एक्शन, रोमांस और मनोरंजन से भरपूर ‘किक’ आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में गिनी जाती है। रिलीज़ के 12 साल बाद भी फिल्म के ये यादगार दृश्य फैंस के बीच उतने ही लोकप्रिय हैं।


















