छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा मौका

0
6

रायपुर उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ के शासकीय और निजी महाविद्यालयों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी है। जिन कॉलेजों में अभी सीटें खाली हैं, वहां विद्यार्थी निर्धारित अवधि तक दाखिला ले सकेंगे।

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के कई विद्यार्थी विभिन्न कारणों से समय पर प्रवेश नहीं ले पाए थे। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए सरकार ने प्रवेश की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है, ताकि किसी योग्य विद्यार्थी का एक साल बर्बाद न हो।

पहले 14 अगस्त थी अंतिम सीमा

इससे पहले जारी आदेश के अनुसार प्राचार्य स्तर पर प्रवेश की समय सीमा 31 जुलाई तक थी, जबकि कुलपति की अनुमति से विद्यार्थियों को 14 अगस्त तक प्रवेश दिया जा सकता था। इसके बावजूद कई कॉलेजों में सीटें खाली रह गईं और कुछ विद्यार्थी समय पर आवेदन नहीं कर पाए।

अब रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को 31 अगस्त तक अतिरिक्त अवसर दिया गया है। विभाग ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर समय सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here