जशपुर में भीषण सड़क हादसा: हाईवा और कार की टक्कर में दो कारोबारियों की मौत

0
10

जशपुर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो कारोबारियों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना तपकरा थाना क्षेत्र के उड़ीसा–कुनकुरी मार्ग पर लवाकेरा के पास हाईवा और कार की आमने-सामने की टक्कर में हुई।

कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त

जानकारी के अनुसार, दोनों कारोबारी कुनकुरी के रहने वाले थे और जूता-चप्पल के व्यवसाय से जुड़े थे। वे उड़ीसा से कार में वापस कुनकुरी लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

कड़ी मशक्कत के बाद निकाले गए शव

हादसे की सूचना मिलते ही तपकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार में फंसे दोनों शवों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। वहीं, हाईवा चालक की भूमिका और दुर्घटना के अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।

घटना की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और हाईवे पर निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here