
जगदलपुर । झीरम घाटी हत्याकांड मामले में करीब 13 साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। जगदलपुर की विशेष NIA अदालत ने मामले में दोषी ठहराए गए सभी 10 आरोपियों को मृत्युदंड (फांसी) की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने बुधवार को सजा का ऐलान किया।
25 मई 2013 को हुआ था हमला
बता दें कि 25 मई 2013 को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का काफिला झीरम घाटी से गुजर रहा था। इसी दौरान नक्सलियों ने काफिले पर हमला कर दिया था।
इस हमले में कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल समेत 32 लोगों की मौत हुई थी।
करीब 13 साल बाद आए इस फैसले के बाद झीरम घाटी हत्याकांड का मामला एक अहम न्यायिक पड़ाव पर पहुंच गया है।
















