नवा रायपुर में आज से तीन दिवसीय राज्योत्सव, अमित शाह करेंगे समापन समारोह में शिरकत

0
8
Nby

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूरे होने पर 1 से 3 नवंबर तक आयोजन, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे उद्घाटन

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर में आज से तीन दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। एक से तीन नवंबर तक चलने वाले इस समारोह में केंद्र और राज्य सरकार के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। राज्योत्सव के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

राज्योत्सव के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। वहीं, 2 नवंबर को आयोजित होने वाले दूसरे दिन के कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

अमित शाह करेंगे राज्योत्सव का समापन

तीन दिवसीय राज्योत्सव का समापन 3 नवंबर को होगा। समापन समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।

तीन दिनों तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और परंपराओं पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित यह समारोह प्रदेश की उपलब्धियों और सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here