छत्तीसगढ़ के 15 पुलिसकर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, देशभर के 490 जवान सम्मानित

0
10

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के 15 अधिकारियों और जवानों को वर्ष 2026 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया है। देशभर के विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के कुल 490 पुलिसकर्मियों को इस पदक के लिए चुना गया है।

इन पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

छत्तीसगढ़ से सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों में पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबड़िया, अजय कुमार और सुशील कुमार नायक शामिल हैं।

इसके अलावा सहायक पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार नेताम, एसआई महेंद्र पोटाई, हेड कांस्टेबल पुरुषोत्तम कूपल और रामकुमार डारो को भी पदक से सम्मानित किया गया है।

सम्मानित जवानों में कांस्टेबल भुनेश्वर मरकाम, जाइणु राम दुग्गा, राजेश सलाम, लिखेश्वरी नाग, चमन लाल, लक्ष्मण राम कोर्रम और सोमारू राम वड्डे भी शामिल हैं।

उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाता है पदक

केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देना, उनमें उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देना और उनका मनोबल बढ़ाना है।

गृह मंत्रालय के अनुसार, इस पदक की घोषणा हर वर्ष 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर की जाती है। इस वर्ष देशभर के 490 पुलिसकर्मियों को यह सम्मान दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here