
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पशु-पक्षियों के साथ अपना एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उनका जानवरों के प्रति लगाव नजर आ रहा है। वीडियो में पीएम मोदी सुबह अपने इन ‘दोस्तों’ को खाना खिलाते और उनके साथ समय बिताते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस सहज और संवेदनशील अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने वीडियो के साथ बताया कि जानवरों को हर सुबह खाना खिलाना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि लाल किले के लिए जल्दी निकलने की जानकारी होने पर उनके जानवर उनसे मिलने आ गए।
जानवरों के प्रति प्रधानमंत्री का लगाव पहले भी कई मौकों पर सामने आया है। गाय ‘दीपज्योति’ के साथ उनकी तस्वीरें और शेर के शावकों को दूध पिलाते हुए उनके वीडियो भी चर्चा में रहे हैं। इसके अलावा वे हाथियों और अन्य वन्यजीवों के साथ भी नजर आ चुके हैं।
प्रधानमंत्री पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता के महत्व पर भी लगातार जोर देते रहे हैं। इस नए वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके पशु-प्रेम और संवेदनशील अंदाज की सराहना की है।












