‘पेड्डी’ ने अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड, 4 घंटे में पार किए 100K डॉलर प्री-सेल्स

0
11

मुंबई राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘पेड्डी’ ने रिलीज से पहले ही नॉर्थ अमेरिका में बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग शुरू होने के केवल चार घंटों के भीतर 100 हजार डॉलर से अधिक की प्री-सेल्स दर्ज कर इतिहास रच दिया।

ट्रेलर रिलीज से पहले ही जबरदस्त क्रेज

खास बात यह है कि फिल्म का ट्रेलर अभी तक रिलीज नहीं हुआ है, इसके बावजूद दर्शकों में फिल्म को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। यह उपलब्धि राम चरण की लोकप्रियता और निर्देशक बुची बाबू सना के विजन को लेकर बढ़ते भरोसे को दर्शाती है।

3 जून को वर्ल्ड प्रीमियर

फिल्म का वर्ल्डवाइड प्रीमियर 3 जून 2026 को होगा, जबकि 4 जून को इसे दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। नॉर्थ अमेरिका सहित श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में फिल्म बड़े स्तर पर रिलीज होगी।

संगीत भी बना चर्चा का केंद्र

फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है। पहला गाना “चिकीरी चिकीरी” पहले ही 200 मिलियन व्यूज पार कर चुका है। वहीं दूसरा गाना “रई रई रा रा” भी दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

दमदार स्टारकास्ट

फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

मेकर्स को बड़ी उम्मीद

वृद्धि सिनेमाज और माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों में शामिल मानी जा रही है। लगातार मिल रहे रिस्पॉन्स के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here