बिलासपुर सेंट्रल जेल में उम्रकैद के कैदी ने जलती भट्ठी में कूदकर दी जान

0
4
Nby

गैसीफायर प्लांट में हुई घटना से जेल परिसर में मचा हड़कंप, जांच में जुटा प्रशासन


बिलासपुर बिलासपुर स्थित सेंट्रल जेल में बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब उम्रकैद की सजा काट रहा एक कैदी जेल परिसर में बने गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में कूद गया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद जेल परिसर में सायरन बजाया गया और प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल सूचना दी गई।

मौके पर पहुंचे कलेक्टर और एसएसपी

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, पुलिस और एफएसएल की टीम सेंट्रल जेल पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

2014 से दोहरे हत्याकांड में काट रहा था सजा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक कैदी जांजगीर-चांपा जिले का रहने वाला था और वर्ष 2014 से दोहरे हत्याकांड के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।

घटना के कारणों की जांच जारी

पुलिस और जेल प्रशासन मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटे हैं। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here