मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 1 DRG जवान शहीद

0
24

बीजापुर । बीजापुर- दंतेवाड़ा की सीमा पर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि, पिछले दो घन्टे से मुठभेड़ जारी है। इस दौरान अब तक 5 माओवादी ढेर हुए हैं जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं मुठभेड़ में एक DRG जवान के शहीद होने की खबर सामने आ रही है। वहीं एक जवान के घायल हो गया है।

मुठभेड़ बीजापुर के गंगालूर इलाके में चल रही है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। जवानों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को घेर रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here