राजनांदगांव में धर्मांतरण नेटवर्क का खुलासा, आरोपी डेविड चाको गिरफ्तार

0
182

डिजिटल माध्यम से प्रदेशभर में फैलाने की थी तैयारी, विदेशी फंडिंग का शक


राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में धर्मांतरण के एक बड़े और संगठित नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में आरोपी डेविड चाको को गिरफ्तार किया गया है, जो अपने घर में चर्च संचालित कर डिजिटल माध्यम से पूरे प्रदेश में नेटवर्क फैलाने की तैयारी कर रहा था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने अपने चर्च में कई नाबालिग बच्चों को भी रखा हुआ था।

पुलिस के अनुसार, डेविड चाको प्रदेशभर में सैकड़ों चर्च खोलने की योजना बना रहा था, जिसके लिए वह फंडिंग की व्यवस्था कर रहा था। मामले में विदेशी फंडिंग की भी आशंका जताई जा रही है, जिस पर जांच जारी है।

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

दरअसल, 8 जनवरी को थाना लालबाग के पुलिस चौकी सुकुलदेहन में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में ग्राम धर्मापुर में एक व्यक्ति द्वारा चर्च संचालन कर धर्मांतरण से जुड़ी गतिविधियों के आरोप लगाए गए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर थाना लालबाग में आरोपी डेविड चाको के खिलाफ छत्तीसगढ़ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

जांच के दौरान पुलिस को कई अहम और चौंकाने वाले तथ्य मिले। आरोपी के पास से दस्तावेज, रजिस्टर, अभिलेख और अन्य सामग्री जब्त की गई है। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि धर्मांतरण की आड़ में एक संगठित नेटवर्क संचालित किया जा रहा था, जो केवल राजनांदगांव तक सीमित नहीं था बल्कि छत्तीसगढ़ के कई जिलों में सक्रिय था। इस नेटवर्क में सैकड़ों लोगों की संलिप्तता के संकेत मिले हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

डिजिटल साक्ष्य और महंगे उपकरण जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लैपटॉप, टैबलेट, आईपैड और मोबाइल फोन सहित कई डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं। इन उपकरणों से प्राप्त डेटा, डिजिटल दस्तावेज और प्रेजेंटेशन सामग्री से महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं।

इसके अलावा, सोलर-आधारित प्रोजेक्टर भी बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत हजारों डॉलर बताई जा रही है। इन प्रोजेक्टरों का उपयोग उन दूरस्थ इलाकों में किया जाता था, जहां बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं होती।

कई लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस

जब्त दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को कई अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के नाम भी मिले हैं। इन सभी को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया गया है।

फंडिंग की जांच जारी

पुलिस आरोपी के वित्तीय लेन-देन और धन के स्रोतों की गहन जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चर्च संचालन के लिए धन कहां से आ रहा था और क्या इसका संबंध किसी अन्य अवैध या संगठित गतिविधि से है।

एसपी का बयान

राजनांदगांव की एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जा रही है। कानून से ऊपर कोई नहीं है। जांच में जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर सख्त और विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की विवेचना लगातार जारी है।

Hamsafar Cab Services
24×7 CAB SERVICE

Hamsafar Cab Services

Airport Pickup • Railway Station Drop • Local & Outstation Trips

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📱 Book Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here