रायपुर में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए QRT को मिले 10 नए वाहन, हेल्पलाइन पर सूचना मिलते ही पहुंचेगी टीम

0
3

रायपुर शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने और यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को 10 नए आधुनिक वाहन उपलब्ध कराए हैं। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जाम की सूचना मिलते ही पहुंचेगी टीम

वाहनों को रवाना करने से पहले पुलिस कमिश्नर ने शहर के जाम प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रैफिक जाम की सूचना मिलते ही QRT तत्काल मौके पर पहुंचकर यातायात सामान्य कराए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

आधुनिक उपकरणों से लैस हैं वाहन

यातायात पुलिस के अनुसार, QRT के नए वाहनों को आधुनिक संसाधनों और आवश्यक उपकरणों से सुसज्जित किया गया है। इनकी मदद से ट्रैफिक जाम, सड़क दुर्घटना और अन्य यातायात बाधाओं का त्वरित समाधान किया जा सकेगा।

हेल्पलाइन नंबर जारी

रायपुर यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शहर में कहीं भी ट्रैफिक जाम की स्थिति दिखाई देने पर 9479210632 हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें। सूचना मिलते ही निकटतम QRT टीम मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु कराने की कार्रवाई करेगी।

पुलिस का कहना है कि यह पहल शहरवासियों को सुरक्षित, सुगम और जाम-मुक्त यातायात सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here