रायपुर में लूट का मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार, वारदात के कुछ घंटों के भीतर पुलिस की कार्रवाई

0
12

रायपुर गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी कनवर बाग को पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है, जबकि उसके तीन अन्य साथियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे अजीत नाडार के पुत्र के साथ गोपालनगर में कनवर बाग और उसके साथियों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए नगदी लूट ली। पीड़ित की शिकायत पर गुढ़ियारी थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर चौकी रामनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। जांच के दौरान मुख्य आरोपी कनवर बाग की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here