
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एशियाई खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने ट्रैप मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरू ढांडा और काइनन चेनाई को विशेष शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि दोनों खिलाड़ियों की सटीक निशानेबाजी और बेहतरीन टीमवर्क ने भारत को यादगार जीत दिलाई।
भारतीय तीरंदाजों को भी बधाई
राष्ट्रपति मुर्मु ने कंपाउंड पुरुष टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले साहिल राजेश जाधव, गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु और कुशल दलाल को भी बधाई दी।
उन्होंने कहा कि तीनों कंपाउंड टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय तीरंदाजी ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
कपिल पोखरिया को कांस्य पदक पर शुभकामनाएं
राष्ट्रपति ने पुरुषों की 90 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले कपिल पोखरिया को भी बधाई दी।
राष्ट्रपति ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और अधिक सफलता हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।


















