रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

0
5

चांपा नगर के सीताराम गली के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

काम पर जाते समय हुआ हादसा

मृतका की पहचान सावित्री देवांगन (35 वर्ष), पति संतोष कुमार देवांगन, निवासी सीताराम गली, चांपा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह भोजपुर स्थित एक निजी संस्था में कार्यरत थीं और रोज की तरह सुबह काम पर जाने के लिए घर से निकली थीं।

मौके पर ही हुई मौत

रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here