लूट के आरोपी को पकड़ने में मदद करने वाले युवक का रायपुर पुलिस ने किया सम्मान

0
41

रायपुर राजधानी रायपुर में लूट के आरोपी को पकड़ने में साहस और सतर्कता दिखाने वाले आम नागरिक आकाश शुक्ला को रायपुर पुलिस ने सम्मानित किया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके साहसिक सहयोग की सराहना की।

यह मामला मार्च 2025 का है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कैनाल रोड कटोरा तालाब के पास प्रार्थी दिलीप महानंद बैठा हुआ था। इसी दौरान एक युवक ने चाकू दिखाकर उसे धमकाया और मोबाइल फोन व नकदी लूटकर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सिविल लाइन पुलिस ने अपराध क्रमांक 112/25 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी केशव सोनी को गिरफ्तार कर लिया।

आकाश शुक्ला की भूमिका रही अहम

घटना के दौरान आरोपी को पकड़ने और पुलिस कार्रवाई में सहयोग देने में आकाश शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी तत्परता, साहस और जिम्मेदारी को देखते हुए रायपुर पुलिस ने उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले, पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल भी मौजूद रहे।

पुलिस कमिश्नर ने की सराहना

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने कहा कि अपराध नियंत्रण और सुरक्षित समाज के निर्माण में जागरूक नागरिकों की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण होती है। ऐसे उदाहरण समाज में सकारात्मक संदेश देने का काम करते हैं।

रायपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here