
सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना से मिली सफलता, चोरी की बाइक बरामद
रायपुर गुढ़ियारी थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 हजार रुपये कीमत की चोरी की होंडा डियो बरामद की है।
शराब दुकान के बाहर से हुई थी चोरी
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी राजन चौहान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 29 मई 2026 की रात वह अपनी दोपहिया वाहन से गोगांव स्थित शराब दुकान गया था। लौटने पर उसकी बाइक वहां से गायब थी। शिकायत के आधार पर गुढ़ियारी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिरों को सक्रिय किया। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर गुढ़ियारी निवासी ओंकार यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने वाहन चोरी करना स्वीकार कर लिया।
चोरी की होंडा डियो बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से होंडा डियो (CG 04 PT 0902) बरामद कर जब्त कर ली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओंकार यादव (25 वर्ष) निवासी गुढ़ियारी, रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

















