शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

0
7

रायपुर आजाद चौक थाना पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगने, गाली-गलौज और लोहे की पाइप से मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे 19 वर्षीय आरोपी पंकज बर्वे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

पैसे देने से मना करने पर की मारपीट

पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को कृष्णा मरकाम उर्फ गोलू ने आजाद चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, आरोपी और उसके साथियों ने उनसे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की पाइप से मारकर उन्हें घायल कर दिया।

मामले में आजाद चौक थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 212/26, धारा 119(1), 296 और 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी।

घटना के बाद से फरार था आरोपी

विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी पंकज बर्वे घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और 1 अक्टूबर को उसे पकड़ लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, पंकज बर्वे को इससे पहले भी चाकूबाजी के एक मामले में जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपी

पंकज बर्वे, पिता मानिकचंद बर्वे, उम्र 19 वर्ष, निवासी शिव नगर, हांडीपारा, थाना आजाद चौक, रायपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here