इंडियन सिनेमा में पहली बार रियल ह्यूमनॉइड रोबोट की एंट्री!

0
11


मुंबई। साइंस-फिक्शन सोशल थ्रिलर फिल्म ‘लंबोधरा 2.0’ की शूटिंग पूरी हो गई है। सिंपल सुनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनिल शेट्टी, साची बिंद्रा, कुणाल कपूर और मेघना गांवकर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म अपनी अनोखी कहानी और टेक्नोलॉजी से जुड़े विषय के कारण पहले से ही चर्चा में है।

शूटिंग पूरी, BTS वीडियो से दिखी सेट की झलक

मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग पूरी होने की आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए सेट के कुछ खास पलों का BTS वीडियो भी जारी किया है। कई महीनों तक चले शूटिंग शेड्यूल में कलाकारों और पूरी टीम ने कई प्रयोग, रीटेक और यादगार पलों के साथ फिल्म की दुनिया तैयार की।

रियल ह्यूमनॉइड रोबोट निभाएगा किरदार

‘लंबोधरा 2.0’ की सबसे खास बात इसकी कास्टिंग बताई जा रही है। फिल्म में जिया (JIA) नाम की एक वास्तविक ह्यूमनॉइड रोबोट को शामिल किया गया है। इसे बेंगलुरु की मचानी रोबोटिक्स ने तैयार किया है।

मेकर्स के मुताबिक, जिया CGI से बनाई गई रोबोट नहीं है और न ही कोई कलाकार रोबोट का किरदार निभा रहा है। फिल्म में जिया खुद एक किरदार के तौर पर नजर आएगी।

पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू

शूटिंग पूरी होने के बाद अब फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में पहुंच गई है। मेकर्स का दावा है कि फिल्म में टेक्नोलॉजी और समाज के बीच के संबंध को एक अलग नजरिए से पेश किया जाएगा।

‘लंबोधरा 2.0’ के जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here