शहडोल में 70वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता, ग्वालियर ने रीवा को 57-47 से हराया

0
118
Nby

दूसरे दिन तीन मैदानों पर हुए रोमांचक मुकाबले, 10 टीमें और 240 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा


शहडोल। जिले में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक और बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। तीन अलग-अलग मैदानों पर हुए मुकाबलों में टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

बालक वर्ग में ग्वालियर और भोपाल की जीत
बालक वर्ग के मुकाबले में ग्वालियर ने रीवा को 57-47 से हराया। वहीं भोपाल ने नर्मदापुरम को 65-25 के बड़े अंतर से शिकस्त दी।

बालिका वर्ग में भी रोमांचक मुकाबले
बालिका वर्ग में उज्जैन ने सागर को और जबलपुर ने शहडोल को हराया। एक अन्य मुकाबले में इंदौर ने शहडोल को शिकस्त दी।

वहीं भोपाल ने रीवा को 30-0 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की।

चार दिनों में होंगे 40 मुकाबले
प्रतियोगिता में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 40 मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में करीब 240 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here