
भिलाई के सेक्टर-6 पुलिस लाइन में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस आवासों के पास रिक्त भूमि पर आयोजित इस कार्यक्रम में 200 से अधिक पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में दुर्ग रेंज के आईजी अभिषेक शांडिल्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया।
आईजी अभिषेक शांडिल्य ने कहा कि सरदार पटेल की स्मृति में देशभर में इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं और लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह महत्वपूर्ण पहल है।
एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि पुलिस लाइन में करंज और बरगद समेत कई पौधे लगाए गए हैं, जिनकी सुरक्षा और देखरेख की जिम्मेदारी भी तय की गई है। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु में लगाए गए ये पौधे भविष्य में पर्यावरण संतुलन और लोगों को छाया प्रदान करने में मदद करेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही सुपेला, छावनी और जामुल थाना क्षेत्रों में भी वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा।


















