बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान

0
6

बसना जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बिछिया (पो) में स्वच्छता को बढ़ावा देने और घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में शिक्षकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बिछिया के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने गांव में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान बच्चों ने ग्रामीणों को साफ-सफाई बनाए रखने, कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने और सूखे-गीले कचरे को अलग रखने के लिए प्रेरित किया।

ग्राम पंचायत की स्वच्छाग्राही समूह की महिलाएं प्रतिदिन गार्बेज रिक्शा के माध्यम से घर-घर पहुंचकर नियमित कचरा संग्रहण कर रही हैं। एकत्रित कचरे को एसएलडब्ल्यूएम शेड में लाकर पृथक्करण किया जाता है। इसके बाद प्लास्टिक कचरे को प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट गनेकेरा भेजा जा रहा है।

अभियान को सफल बनाने में सरपंच रीना गड़तिया, सचिव मेघनाद पटेल, जनप्रतिनिधियों, विद्यालय प्रबंधन समिति और स्वच्छाग्राही समूह की सक्रिय भूमिका रही। ग्रामीणों ने भी स्वच्छ और स्वस्थ गांव बनाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here