
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के शिवपुर जंगल में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। ग्रामीण जंगल में भैंस चराने गया था, इसी दौरान हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, हाथी झारखंड की ओर से क्षेत्र में पहुंचा है। वहीं इलाके में अलग-अलग चार हाथियों के विचरण की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाते हुए हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी तेज कर दी है।
घटना के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है और क्षेत्र में सुरक्षा एवं निगरानी बढ़ा दी गई है।















