शेरिंग वांगचुक शेरपा वियतनाम में भारत के अगले राजदूत नियुक्त

0
117

नई दिल्ली । भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी शेरिंग वांगचुक शेरपा को वियतनाम में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। वह विदेश सेवा के वर्ष 2002 बैच के अधिकारी हैं और अभी विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार उनके शीघ्र ही कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है। इससे पहले वियतनाम में संदीप आर्य भारत के राजदूत थे। भारत और वियतनाम के बीच पारंपरिक रूप से घनिष्ठ संबंधों पर आधारित समग्र रणनीतिक साझेदारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here