पंचायत सभा के दौरान गिरी बिजली: नाबालिग की मौत, 6 घायल

0
122

सूरजपुर, 15 सितंबर 2025 । सूरजपुर जिले से आकाशीय बिजली गिरने की दर्दनाक घटना सामने आई है। जिले के ओड़गी ब्लॉक के ग्राम पंचायत पाल केवला (अगरिया पारा) में पंचायत सभा के दौरान अचानक गिरी बिजली से बड़ा हादसा हो गया।

हादसा कैसे हुआ

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

गांव के लोग पंचायत सचिव के पास “महतारी वंदना” योजना से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करने के लिए एकत्र हुए थे। सभी ग्रामीण एक पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी तेज गर्जन के साथ बिजली गिर गई।

 

हादसे में एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। छह अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

लगातार घटनाएं

प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे जान-माल का नुकसान हो रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here