खरोरा में चौक सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण
रायपुर | सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गुरुवार को खरोरा में उनकी प्रतिमा का अनावरण और चौक सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनका विचारधारा एवं मार्गदर्शन राष्ट्र को प्रगति, समरसता और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने वाला है।
उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए हुए एकात्म मानववाद और अंत्योदय के पथ पर चलते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।























