बिलासपुर-कोरबा के बीच आज से दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन

0
133

बिलासपुर | भारतीय रेलवे की ओर से यात्रिओं के लिए एक गुड न्यूज आ रही है। एक्सप्रेस के बाद रेलवे पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चला रही है। इसी के तहत बिलासपुर से कोरबा के बीच 30 सितंबर से पूजा पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन तीन अक्टूबर तक ही चलेगी। इस ट्रेन के परिचालन से नवरात्र व दशहरा पर्व पर होने वाली भीड़ कम होगी और यात्री आसानी से अपने गंतव्य पर पहुंच सकते हैं।

जानें ट्रेन का रूट और समयसारिणी 

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

तीन अक्टूबर तक चलने वाली इस ट्रेन का परिचालन समय के साथ जिन स्टेशनों में यह ट्रेन ठहरेगी, उसकी सूची रेलवे ने जारी कर दी है, ताकि यात्रियों को किसी की परेशानी न हो। 08203 बिलासपुर-कोरबा पूजा स्पेशल ट्रेन बिलासपुर स्टेशन से प्रतिदिन 18:00 बजे रवाना होगी और गतौरा 18:11 बजे, जयरामनगर 18:20 बजे, कोटमी सोनार 18:28 बजे, अकलतरा 18:37 बजे, कापन 18:48 बजे, जांजगीर-नैला 18:56 बजे, चांपा 19:11 बजे, बालपुर हाल्ट 19:30 बजे, कोठारी रोड 19:37 बजे, मड़वारानी 19:44 बजे, सरगबुंदिया 19:52 बजे, उरगा 20:01 बजे और 20.30 बजे कोरबा स्टेशन पहुंचेगी।

डोंगरगढ़-इतवारी के मध्य 

डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में आयोजित नवरात्र मेले को देखते हुए 30 सितंबर से तीन अक्टूबर तक डोंगरगढ़ और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी के बीच डेमू स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन डोंगरगढ़ से दोपहर दो बजे छूटकर आठ बजे इतवारी स्टेशन पहुंचेगी। वहीं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी से शाम चार बजे छूटकर डोंगरगढ़ शाम छह बजे पहुंचेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here