जनदर्शन के आवेदनों को समय-सीमा पर करें निराकरण : कलेक्टर

0
141

आज कलेक्टर जनदर्शन में 16 आवेदन हुए प्राप्त

एमसीबी । कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को सुना। जिले के ग्रामीणजन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

आज के जनदर्शन में आवेदक रामसहाय निवासी बुलाँकीटोला स्थगन आदेश पारित करने के संबंध में, आर.एल शास्त्री निवासी सिरौली ट्रांसफार्मर लगानें के संबंध में, दुर्गावती कोल निवासी लाई भूमि संबंधि विवाद के निराकरण के संबंध में, रामप्यारे निवासी पाराडोल भूमि के संबंध में, हरिशचंद्र केवट निवासी चौघड़ा रोड मुरमीकरण के संबंध में, जय प्रकाश निवासी खोंगापानी शौचालय निर्माण की राशि भुगतान करने के संबंध में, अनुसुईया चौहथा निवासी झगराखाण्ड शिकायत दर्ज कराने के संबंध में, बरन निवासी बिछली भूमि के संबंध में, जगदीश प्रसाद निवासी चनवारीडांड पुराने नल कनेक्शन को काट दिए जाने के शिकायत के संबंध में, प्रदीप कुमार शर्मा निवासी मनेन्द्रगढ़ भूमि के संबंध में, संजय सिंह नगर पंचायत खोंगापानी में भालु का आतंक त्वरित कार्यवाही व जिम्मेदारी अधिकारी के स्थानांतरण हेतु अनुरोध के संबंध में, फुलेश्वर निवासी पिपरिया फौती नामांतरण के संबंध में, रीमा यादव निवासी झगराखाण्ड आंगनबाड़ी भवन निर्माण हेतु राशि आबंटन करने के संबंध में, श्री रामलखन नीलकण्ठ महाराज विकास समिति सिरौली ग्राम सिरौली स्थित निर्मल घाट की जांच एवं उच्चस्तरीय टीम गठित कर पूर्व सरपंच व सचिव, इंजीनियर, सीईओ के विरूद्ध कार्रवाई करने के संबंध में, तेजस्वमी गर्ग निवासी सिरौली नियम विरूद्ध महतारी वंदन योजना प्राप्त किये जाने पर रोक एवं निरस्त किये जाने के संबंध में शिकायत लेकर उपस्थित हुए थे।

कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here