देशभर में सूर्योपासना के महापर्व छठ की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। घर-आंगनों की सफाई के साथ घाटों को भी श्रद्धा के रंग को बिखरने के लिए भव्य रूप से सजाया जा रहा है।
वहीं, लोग बांस की डलिया, सूप, ठेकुआ और मौसमी फलों की तैयारियों में व्यस्त हैं। जबकि घाटों पर रोशनी और सफाई का काम चल रहा है। चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व ‘नहाय-खाय’ से शुरू होकर ‘खरना’ और फिर सूर्यास्त व सूर्योदय के अर्घ्य के साथ सम्पन्न होता है।

व्रती महिलाएं इन दिनों निर्जला उपवास रखती हैं और अपने परिवार की सुख-समृद्धि व स्वास्थ्य की कामना करती हैं। बाज़ारों में रौनक देखते ही बन रही है, गुड़, नारियल, केला, और बांस की डलिया से सजे ठेले त्योहार की खुशबू बिखेरना शुरू कर चुके हैं।
राजधानी दिल्ली में छठ पर्व की तैयारियाँ अपने चरम पर हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तैयारियों का औचक निरीक्षण कर रहीं हैं।
























