नगर निगम की आमसभा 29 को, 14 एजेंडों पर होगी चर्चा

0
174

रायपुर । रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक 29 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन आयोजित की गई है। निगम भवन के चतुर्थ तल पर स्थित सामान्य सभा सभागार में होने वाली सामान्य सभा में 14 एजेंडों पर चर्चा की जाएगी।

निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़ के आदेशानुसार आयोजित सामान्य सभा की बैठक के प्रारम्भ में सामान्य सभा की पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी। तदुपरान्त निर्धारित नियमावली के अनुसार प्रक्रिया के अंतर्गत एक घण्टे का प्रश्नकाल होगा। इसके पश्चात नगर निगम रायपुर की मेयर इन काउंसिल की बैठक में पारित संकल्प पर नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत नगर विकास पर निर्धारित 14 एजेंडों पर एजेंडावार चर्चा एवं विचार- विमर्श किया जाएगा।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here