हरिद्वार के हरकी पौड़ी में तीन महिलाओं के बीच जमकर चले लात-घूंसे

0
65

हरिद्वार । हरिद्वार के हरकी पौड़ी में तीन महिलाएं भिड़ गईं। जानकारी के अनुसार, बुधवार को यात्रियों को टीका लगाने को लेकर तीन महिलाओं में विवाद हो गया और बात इतनी बढ़ी की मारपीट करने लगी। तीनों में जमकर हाथापाई। हंगामा कर रही महिलाओं को पुलिस ने शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार कर लियाष इस दौरान महिलाएं माफी मांगते नजर आईं।

श्रद्धालुओं को टीका लगाने को लेकर हुआ विवाद

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाली महिलाएं घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को टीका लगाकर पैसे मांगने का काम करती हैं। पहले टीका लगाने को लेकर तीनों में विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ी की तीनों के बीच लात घूंसे चलने लगे। वहां पर मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

महिलाओं के बीच चले लात-घूंसे

वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला जमीन पर गिरी है और से दो महिलाएं पीट रही हैं। महिलाएं बाल पकड़कर नीचे गिरी हुई महिला को मार रही है। इस बीच बहुत से लोग तमाशा देख रहे थे। मारपीट होते देख एक महिला और कुछ पुरुष आकर तीनों को अलग करते दिख रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here