वरिष्ठ कलाकार सलीम अंसारी नहीं रहे

0
88

रायपुर । छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कलाकार सलीम अंसारी का निधन हो गया है। उनके निधन से कला और सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सलीम अंसारी ने छत्तीसगढ़ सिनेमा में अपनी अदाकारी और कलाकारी से खास पहचान बनाई।

फिल्म डायरेक्टर सतीश जैन ने निधन की पुष्टि की है। सलीम अंसारी ने अपने लंबे और समर्पित अभिनय करियर में सैकड़ों छत्तीसगढ़ी फिल्मों में काम किया। उनके निधन से फिल्म और कला जगत में शोक की लहर है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

सलीम अंसारी ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की और बाद में एल्बम और फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने निर्देशक सतीश जैन निर्देशित फिल्म झन भुलव मां बाप ला में अभिनय किया जिसके बाद उनकी हर फिल्म चाहे वह छत्तीसगढ़ी हो या भोजपुरी दर्शकों द्वारा सराही गई। उनकी सहज अभिनय शैली हास्य से भरे संवाद और विनम्र व्यक्तित्व ने उन्हें हर उम्र के दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया।

सलीम अंसारी ने एक इंटरव्यू में कहा था मैं थिएटर से आया हूँ।

बहुत साल थिएटर किया फिर एल्बम में काम किया। एल्बम गिने नहीं जा सकते। फिर फिल्मों में आया। लोगों ने मेरे काम को पसंद किया यही सबसे बड़ा पुरस्कार है। सलीम अंसारी का योगदान छत्तीसगढ़ सिनेमा और थिएटर जगत में हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन से छत्तीसगढ़ की कला और सिनेमा दुनिया एक अपूरणीय क्षति से गुज़र रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here