राज्योत्सव : कलेक्टर ने गांधी मैदान का किया निरीक्षण

0
121

विभागीय स्टॉल, मंच, पार्किंग व स्वच्छता व्यवस्था बनाये रखने के दिए निर्देश

गरियाबंद । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर राज्योत्सव के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर बी.एस. उइके एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चन्द्राकर ने आज स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री उइके ने आयोजन स्थल पर मंच निर्माण, विद्युत एवं साउंड सिस्टम, लाइटिंग, बैरिकेडिंग, दर्शक दीर्घा, वीआईपी, मीडिया बैठक व्यवस्था, कलाकारों के ठहरने, भोजन एवं अन्य समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव प्रदेश की गौरवमयी यात्रा का प्रतीक है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

 

कलेक्टर श्री उइके ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्योत्सव आयोजन के दौरान आने वाले आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश और शौचालय की सुविधा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल के आसपास सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखने एवं आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों की जानकारी भी ली। अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए कलेक्टर ने गरिमापूर्ण आयोजन और समय पर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। सभी स्टॉलों में एक समान डिज़ाइन व आकार के फ्लेक्स लगाने को कहा ताकि सभी विभागों में एकरूपता दिखे। साथ ही मौके पर विभागों को प्रदर्शनी के लिए स्टॉल आवंटित किए गए। कलेक्टर ने 1 से 5 नवंबर तक सभी शासकीय कार्यालयों और भवनों को रोशनी से सजाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, स्वच्छता एवं सुरक्षा प्रबंध की भी समीक्षा की।

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न विभागीय स्टॉलों की तैयारी की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग अपने स्टॉल में जिले की उपलब्धियों, योजनाओं और नवाचारों को आकर्षक तरीके से प्रदर्शित करें, ताकि नागरिकों को शासन की योजनाओं की जानकारी सहजता से प्राप्त हो सके। उन्होंने मंच की साज-सज्जा, बैठक व्यवस्था तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी ली। कलेक्टर श्री उइके ने कहा कि राज्योत्सव प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और उपलब्धियों का उत्सव है। इसलिए इसे गरिमामय और सुव्यवस्थित रूप से मनाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से समय पर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने और नागरिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि राज्योत्सव का आयोजन जिले में उत्साहपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न हो सके। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here