बिलासपुर ट्रेन हादसा: लोको पायलट फंसा, कई यात्रियों को गैस कटर से निकाला गया

0
196

मृतकों के परिजनों को 10 लाख मुआवजा, सीएम साय ने ली स्थिति की जानकारी

बिलासपुर । बिलासपुर जिले में मंगलवार को हुए भीषण रेल हादसे में अब तक 10 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 25 से 30 लोग घायल हुए हैं। हादसा उस समय हुआ जब कोरबा पैसेंजर ट्रेन ने आउटर लाइन पर खड़ी मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेन के आगे के डिब्बे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

रेलवे ने किया मुआवजे का ऐलान

रेल मंत्रालय ने हादसे के बाद मुआवजे की घोषणा की है। मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख की आर्थिक सहायता, गंभीर घायलों को ₹5 लाख और सामान्य रूप से घायल यात्रियों को ₹1 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत-बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

सीएम विष्णुदेव साय ने ली घटना की जानकारी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर कलेक्टर से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली और घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि यह अत्यंत दुखद हादसा है। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है। घायलों के इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

लोको पायलट फंसा, कई यात्रियों को गैस कटर से निकाला गया

हादसे में पैसेंजर ट्रेन का लोको पायलट इंजन में फंस गया था, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। महिला कोच को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। कई यात्रियों को डिब्बों में फंसे होने के कारण गैस कटर से दरवाजे काटकर और सीढ़ी लगाकर बाहर निकाला गया। रेलवे और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू अभियान जारी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कोरबा पैसेंजर के लोको पायलट ने आउटर लाइन पर खड़ी मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद ओवरहेड वायरिंग और सिग्नलिंग सिस्टम को भारी नुकसान पहुंचा है। ट्रैक पर मरम्मत और क्लियरेंस का कार्य जारी है।

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था शुरू की है। साथ ही रद्द और डायवर्ट की गई ट्रेनों की सूची जारी की जा रही है।

घायलों का इलाज जारी

घायलों को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल और अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कई गंभीर घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। मौके पर रेलवे की मेडिकल टीम और एनडीआरएफ की यूनिट भी तैनात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here