भारत और अमेरिकी सैन्य कमांडर्स ने डिफेंस पार्टनरशिप पर की चर्चा

0
118

नई दिल्ली |  भारत और अमेरिका के वरिष्ठ सैन्य कमांडर्स ने फ्रेमवर्क फॉर इंडिया-यूएस मेजर डिफेंस पार्टनरशिप पर विस्तार से चर्चा की है। यह चर्चा अमेरिका में इंडो-यूएस मिलिट्री कोऑपरेशन ग्रुप की बैठक में हुई। इस फ्रेमवर्क पर बीते सप्ताह दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों ने हस्ताक्षर किए थे। यह समझौता दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में ठोस कदम है। बता दें कि भारत और अमेरिका ने रक्षा साझेदारी पर एक ऐतिहासिक समझौता किया है।

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा मंत्री पीटर हेगसेथ से मुलाकात के दौरान 10 वर्षीय ‘फ्रेमवर्क फॉर द यूएस-इंडिया मेजर डिफेंस पार्टनरशिप’ पर हस्ताक्षर किए हैं। रक्षा मंत्री ने बीते शुक्रवार को कुआलालंपुर में अपने अमेरिकी समकक्ष पीटर हेगसेथ के साथ यह महत्वपूर्ण बैठक व समझौता किया था। इसके तहत दोनों देशों ने 10 वर्षों के लिए ‘यूएस-इंडिया मेजर डिफेंस पार्टनरशिप फ्रेमवर्क’ पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके बाद अब भारत-अमेरिका के बीच हुई 22वीं मिलिट्री कोऑपरेशन ग्रुप की बैठक में इस समझौते से जुड़े विषयों पर आगे की चर्चा हुई है। इसमें रक्षा सहयोग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा और संयुक्त प्रशिक्षण जैसे विषय शामिल हैं।

भारत के इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ ने बुधवार को बताया कि भारत और अमेरिका के बीच 22वीं मिलिट्री कोऑपरेशन ग्रुप बैठक हवाई में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत की ओर से चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ एयर मार्शल अशुतोष दीक्षित और अमेरिका की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल जोशुआ एम. रुड ने की। बैठक में हाल ही में हस्ताक्षरित समझौते पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसके तहत दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में ठोस प्रगति दर्ज की गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here