प्रगति कॉलेज में “राष्ट्रहित ही सर्वोपरि” मोटिवेशनल सेमीनार का आयोजन

0
162

रायपुर प्रगति कॉलेज, चौबे कॉलोनी में शिक्षा विभाग के तत्वावधान में शनिवार 08 नवम्बर 2025 को सेमीनार डॉल में मोटिवेशनल प्रोग्राम पर एक सेमीनार का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम के मुख्य वक्ता श्रीमती मोनिका मिश्रा प्राचार्य महर्षि विद्या मंदिर रायपुर तथा मिस पूजा जैन राष्ट्रीय सेविका रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना से की गयी। तत्पश्चात् वक्ताओं का स्वागत किया गया। महर्षि विद्या मंदिर के अनुभवी वक्ताओं के नेतृत्व में इस सत्र में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया और उन्हें अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।

प्रथम वक्ता के रूप में श्रीमती मोनिका मिश्रा ने राष्ट्र प्रेम की भावना के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया तथा कहानी के माध्यम से बिना फल की इच्छा के कर्म की महत्ता की समझाया एवं दूसरों के हितों की रक्षा देश काल परिस्थिति के अनुसार कत्तव्यं धर्म परिवर्तन को भी बताया साथ ही मेडिटेशन के जरिए ऊर्जा संचय के बारे में बताया।

दूसरी वक्ता के रूप में मिस पूजा जैन ने भगिनी निवेदिता के जीवन के बारे में परिचय दिये जो एक सामाजिक कार्यकर्ता रही साथ ही उन्होंने अपना सारा जीवन भारतीय संस्कृति को समझने, महिला शिक्षा को बढ़ावा देने में तत्पर रही है। इसके माध्मय से विद्यार्थियों को सामाजिक सेवा के प्रति जागरूक किया। सेमीनार के अंत में छात्रों को प्रश्न पूछने और वक्ताओं से सीधे बात करने का अवसर मिला।

कार्यकम का मंच संचालन शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापिका डॉ. गुजन शर्मा ने

इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सौम्या नैयर, साथ ही शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.के.एन. गजपाल, सुश्री ज्योति ठाकुर, एडमिनिस्ट्रेटर, समस्त प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here