प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, अगले 24 घंटे में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

0
10

रायपुर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही गरज-चमक के दौरान आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर अंडमान सागर में बन रहे सिस्टम का असर

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर अंडमान सागर में बन रहे मौसम सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में नमी का आना शुरू हो गया है। इसके चलते राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

अब तक 996 मिमी से ज्यादा बारिश

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक 996 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है। जिलेवार आंकड़ों में बलरामपुर में सबसे अधिक, जबकि कांकेर में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से गरज-चमक के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here