डिप्टी सीएम शर्मा ने ग्राम कोठार में सीसी सड़क व सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया

0
58

कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा सोमवार को ग्राम कोठार पहुंचे, जहां उन्होंने 82.95 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली सीसी सड़क सह नाली निर्माण और 13 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

ग्राम कोठार में 41.65 लाख रूपए एवं 41.30 लाख रूपए की लागत से दो महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में वर्षों पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही 13 लाख रुपए की लागत से 2 सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि ग्रामों में बेहतर सड़क, स्वच्छ नाली व्यवस्था, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि “ग्राम कोठार सहित पूरे कवर्धा विधानसभा क्षेत्र को विकसित किया जा रहा है। सड़कें मजबूत होंगी तो कृषि, व्यापार और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की पहली जरूरत होती है। सड़क निर्माण से स्थानीय निवासियों, किसानों एवं विद्यार्थियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। यह केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि ग्राम कोठार के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने ग्राम कोठार की एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पहल को याद करते हुए कहा कि पहले आवास योजना के लिए ग्राम कोठार से ही आंदोलन शुरू किया गया था। हमारी सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट मीटिंग में इस मांग को स्वीकृति प्रदान की गई। यह कवर्धा के लोगों के संघर्ष और विश्वास की बड़ी जीत है। उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों का नाम आवास में नहीं आया है, उनके लिए नया सर्वे कार्य कराया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पात्र सभी लोगों को आवास दिया जाएगा। ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित कर अंतिम सूची तैयार की जाएगी, किसी भी योग्य परिवार को वंचित नहीं किया जाएगा।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here